खोजेवाल स्टेशन के रेल फाटक पर घटना से संबंधित रेल कर्मचारियों के बयान दर्ज
सुबह 10 बजे से उन्होंने घटना से संबंधित रेल कर्मचारियों के बयान दर्ज करने शुरू किए, जोकि शाम साढ़े सात बजे तक चली। उन्होंने 19 लोगों की सूची से 17 लोगों के बयान दर्ज किए, आरपीएफ और जीआरपी के बयान दर्ज नहीं हुए। मित्तल ने डीएमयू शेड में जाकर दुर्घटनाग्रस्त डीएमयू का भी निरीक्षण किया। उनके साथ उत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी, फिरोजपुर के डीआरएम और डिवीजन स्तर के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। रेलवे सूत्रों के अनुसार इस जांच की रिपोर्ट संसद पटल समेत पांच स्तरों पर रखी जाएगी।
