हम तो लुट गए, आप तो माफ कर दो
ट्रेन में हुई इस वारदात में अमानवीयता की हद उस समय पार हो गई जब कोच में सफर कर रहे कैंसर के दो मरीजों से सतना स्टेशन पर आए रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने फीस के नाम पर 3 सौ रुपए मांगे। मरीजों के यह कहने पर कि डॉक्टर साहब हमें तो डकैतों ने लूट लिया है हमारे पास चाय पीने तक पैसे नहीं बचे और अब आप 3 सौ रुपये मांग रहे हैं, डॉक्टर ने उनके पास बचे 2 सौ रुपए ले लिए। रेल नियम के मुताबिक सफर के दौरान यात्रियों की तबियत खराब होने पर उसका फ्री उपचार किये जाने का प्रावधान है। (pradeshtoday.com)