उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट जल्द पूरा होने की उम्मीद
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट जल्द पूरा होने की उम्मीद जगा दी है। बुधवार को फील्ड क्लब में वैवाहिक समारोह में शिरकत करने आए सिन्हा ने कहा कि इस रेल लाइन से गुजरात कनेक्ट होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास तवज्जो है। मेवाड़ की जनता उम्मीद रखे कि अगले माह पेश होने वाले रेल बजट में पर्याप्त राशि मिलेगी। (http://www.bhaskar.com)