कैप्शन-बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर यार्ड विस्तारीकरण का काम शुरू
पिछले साल नवंबर माह में तत्कालीन रेल मंत्री सदानंद गौड़ा बल्लभगढ़ निरीक्षण करने आए थे। उनके समक्ष रेलवे यार्ड पर माल उतारने वाली कंपनी के लोगों ने अपनी समस्या उठाते हुए बताया था कि पर्याप्त ट्रैक ना होने के कारण माल उतारने में परेशानी होती है। गौड़ा ने उनकी मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था। अब रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग ने यार्ड के विस्तारीकरण का काम शुरू करते हुए लाइन बिछाने के शुरुआत कर दी है।(jagran.com)