रेल मंडल के अफसर ने दस लाख खर्चा कर हटाया वास्तुदोष
रेल मंडल में कुछ दिन पूर्व तबादला होकर आए वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रवि रंजन कुमार ने कार्यालय व शासकीय आवास पर करीब 10 लाख रूपए से अधिक फूंक दिए। यह व्यय कक्ष व बंगले को वास्तु के अनुसार ठीक कराने में किया है। बंगले में बाथरूम वास्तु के अनुरूप नहीं था व जमीन की फर्श को गलत बताया गया था।
इस काम के भुगतान पर कोई आपत्ती इसलिए नहीं आना है, क्योकि काम की जिम्मेदारी ही संबंधित अधिकारी की है।
