पैर फिसलने से एक अधेड़ महिला यात्री की मौके पर ही मौत
सीतारामपुर – झाझा रेलखंड अंतर्गत विद्यासागर स्टेशन पर रविवार को ईएमयू ट्रेन से उतरने के क्रम में पैर फिसलने से एक अधेड़ महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी पहचान आरती वैद्यकर (47) के रूप में हुई है। वह आसनसोल के नया मोहल्ला की रहनेवाली थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने लगभग एक घंटे तक अप व डाउन में ट्रेन परिचालन बाधित कर दिया। बाद में, रेलवे पुलिस बल व स्थानीय अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत किया व ट्रेन परिचालन सामान्य करवाया। (jagran.com)
