हाजीपुर स्टेशन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग
सोनपुर रेल डिविजन के हाजीपुर स्टेशन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान विभिन्न ट्रेनों में अनियमित व बिना टिकट यात्रा करते 237 यात्रियों को पकड़ा गया। टिकट चेकिंग कर्मियों ने विभिन्न ट्रेनों से यहां उतरे और चढ़ने आए यात्रियों के टिकट चेक किये। दर्जनों की संख्या में टीटीई को देखकर बेटिकट यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।