प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने का ऐलान
रेलवे क्लर्क के प्रमोशन भी हो सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के जीएम राजीव मिश्रा ने सोमवार को प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने का ऐलान किया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन लंबे समय से रोक हटाने की मांग कर रहा था। जीएम का फरमान पहुंचते ही रेलकर्मियों ने खुशी मनाई है। एनईआर के ग्रुप डी से ग्रुप सी में क्लर्क प्रमोशन पर काफी समय से रोक लगी थी। इसको लेकर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने कई बार आंदोलन भी किया था, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद जीएम ने कर्मचारियों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है। (http://www.jagran.com)
