Driver left the VIP train on track
ड्यूटी पूरी होने पर चालक वीआईपी ट्रेन डेक्कन उड़ीसी को पथौली स्टेशन पर छोड़कर चला गया। ट्रेन काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद आननफानन लोको स्टाफ ट्रेन को ईदगाह स्टेशन पर लेकर आया। समझा जा रहा है कि चालक लगातार ओवर टाइम करने से परेशान था।
बता दें, आईआरसीटीसी भारत दर्शन कराने को वीआईपी ट्रेनों का संचालन करती है। दिल्ली से चलने वाली डेक्कन उड़ीसी भी इसमें शामिल है। ट्रेन बांदीकुईं होती हुई सोमवार सुबह सात बजे पथौली स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही इस ट्रेन के चालक की ड्यूटी भी यहां पूरी हो गई थी।
