Magic illegal vendors active on railway station, रेलवे स्टेशन पर सक्रिय अवैध वेंडरों का तिलिस्म
रेलवे स्टेशन पर सक्रिय अवैध वेंडरों का तिलिस्म तोड़ने के लिए डीजी रेल ने नया फरमान जारी किया है। डीजी रेल से जारी निर्देश एसआरपी के जरिए जीआरपी थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने अवैध वेंडरों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। एसआरपी ने निर्देश दिए हैं कि लगातार मुहिम चलाई जाए और हर घंटे हुई कार्रवाई का हवाला मुख्यालय तक भेजा जाए। पहले दिन की कार्रवाई में पुलिस ने छह अवैध वेंडरों के खिलाफ धारा 102 के तहत कार्रवाई कर आरपीएफ के हवाले किया है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में डीजी मैथिलीशरण गुप्त ने रेंज के सभी बड़े रेल जंक्शनों पर सक्रिय अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।

Pingback: List Fully Cancelled Trains 12 January 2015