1322 और 182 नम्बर डायल करने पर तुरन्त रेलवे पुलिस पहुंच जाएगी
अगर आप रेल में सफर कर रहे हैं और आपके साथ बदसलुकी या छेड़छाड़ जैसी घटना होती है तो आप तुरन्त 182 नम्बर अपने मोबाइल से डायल करें, आप तक तुरन्त रेलवे पुलिस पहुंच जाएगी।
रेलवे ने 182 की सेवा को गुरूवार से शुरू कर दिया। हालांकि इससे पहले 1322 डायल करने पर रेल यात्रियों को इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होती थी, लेकिन रेलवे ने इन नम्बरों को और भी आसान बनाते हुए तीन अंकों में कर दिया है।
(http://rajasthanpatrika.patrika.com)
