आम यात्रियों की तरह खड़े इनमें से कुछ के टिकट टीसी ने जांचना शुरू किया। तभी कुछ बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारामारी हो गई। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि सफेद शर्ट में पहलवान जैसा दिख रहा एक टीसी सीबीआई के एक अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहा है। बीच-बचाव करने आए सीबीआई के दूसरे अधिकारी को भी उसने मुक्का जड़ दिया।
सीबीआई की शिकायत पर पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के साथ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है। हैरानी की बात है कि सीबीआई ने तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
