यात्रियों का चलना मुश्किल, प्लेटफार्म पर पार्सल कार्यालय के बोरे
रतलाम। रेलवे प्लेटफॉर्म पर इन दिनों यात्रियों का चलना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह प्लेटफार्म पर जगह-जगह पार्सल कार्यालय के बोरे रखे होना है। ऎसे में यात्रियों को समस्या आ रही है। पार्सल कार्यालय के नियम अनुसार माल आने के 4 घंटे के भीतर अगर इनको उठाया नहीं जाता तो दंड का प्रावधान है, लेकिन अफसरों की सुस्ती के चलते अब तक नियम का पालन शुरू नहीं हुआ है। (patrika.com)
