आरपीएफ और जीआरपी ने भागलपुर रेलवे स्टेशन और परिसर में अभियान शुरू किया
बुधवार की रात से ‘जागते रहो’ अभियान शुरू किया. इस अभियान के जरिये दोनों पुलिस स्टेशन परिसर में होने वाली चोरी, छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगायेगी. रात के समय स्टेशन, प्लेटफॉर्म, मुसाफिर खान, वेटिंग हॉल आदि जगहों पर सोये यात्रियों को जगा कर उन्हें खुद के सामान की सुरक्षा करने के प्रति जागरूक करेगी. स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर अक्सर सोये अवस्था में यात्रियों के सामान की चोरी हो जाती है.
इन घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से इस अभियान की शुरुआत की है.

Pingback: अपराध में फंसे तो किया जाएगा ब्लैकलिस्ट - रेलवे के नए नियम
Pingback: आर्मी बोगी के नाम पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया