अवध एक्सप्रेस ने पथोली स्टेशन के पास खतरे का स्टार्टर सिग्नल पार किया

अवध एक्सप्रेस ने पथोली स्टेशन के पास खतरे का स्टार्टर सिग्नल पार किया

घने कोहरे के दौरान रविवार को सुबह बान्द्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस आगरा मंडल के पथोली स्टेशन के पास खतरे का सिग्नल पार करने के कारण रास्ते में तीन घंटे अटकी रही।

सूत्रों के अनुसार ट्रेन के चालक दल को कोहरे के कारण सिग्नल दिखाई नहीं दिया और ट्रेन आगे बढ़ गई। जैसे ही खतरे का स्टार्टर सिग्नल पार किया ब्लॉक का सिग्नल पैनल लॉक हो गया।

पैनल लॉक होते ही इसकी सूचना आगरा मंडल के नियंत्रण कक्ष को मिल गई। इसके बाद ट्रेन के चालक दल को किरावली स्टेशन पर उतार लिया। यहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top