राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में भी क्रेक ट्रैक पर दौड़ रही हैं

बताया ना, मामूली है। इतने से फर्क नहीं पड़ता – वरिष्ठ इंजीनियर लोकेश नारायण

रतलाम मंडल के रतलाम-दाहोद सेक्शन में धामेड़ा-दाहोद स्टेशन के बीच 7 माह से रेलवे टै्रक की गर्डर क्रेक है। यहां से राजधानी एक्सपे्रस से लेकर कोटा-बड़ोदरा पार्सल जैसी ट्रेनें 10-20 किमी की गति से गुजर रही है। सात माह में करीब 21 लाख यात्रियों ने अलग-अलग ट्रेनों में सफर किया है और ट्रेन वर्तमान में भी क्रेक ट्रैक पर दौड़ रही हैं।
सीधी बात मंडल वरिष्ठ इंजीनियर लोकेश नारायण से
प्र- धामेड़ा-दाहोद के बीच ट्रैक क्रेक है।
उ- हां, स्वयं देख के आया हूं। क्रेक है टनल में।
प्र-7 माह से इसको ठीक क्यों नहीं करवाया जा रहा है।
उ- यह मामूली क्रेक है। इससे दुर्घटना की संभावना नहीं है।
प्र- फिर राजधानी जैसी ट्रेन 20 की गति से क्यों चल रही है।
उ- अब सतर्कता तो रखनी पड़ती है ना। इसलिए गति नियंत्रण है।
प्र.- तीन कर्मचारी भी लगे हैं।
उ.-हां, वे ही तो काम कर रहे हैं।
प्र- इसको ठीक क्यों नहीं करवा रहे हैं।
उ.- बताया ना, मामूली है। इतने से फर्क नहीं पड़ता है।
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान में भी क्रेक ट्रैक पर दौड़ रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *